धर्म संस्कृति

योगी का घर आगमन: पहाड़ी पर पैदल चढ़कर मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी, परिजनों की सालों की इच्छा पूरी, गांव में जश्न का माहौल

परिजनों व गांव के लोगों के साथ फेमिली फोटो खिंचवाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यना।
भतीजे से बातचीत करते मुख्यमंत्री योगी 
मां सावित्री से बातचीत करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ।

यमकेश्वर: और खत्म हुआ इंतजार.. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आखिरकार कई सालों के बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। बीते सवा पांच साल से वो शख्स देश-दुनिया में छाया रहा, लेकिन बुजुर्ग मां की आंखें पल-पल बेटे की राह निहारती रही। एक लंबे इंतजार के बाद ही सही मंगलवार को आखिरकार वो भावुक क्षण आ गया।

पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी काफी भावुक हो गईं। इस दौरान योगी ने मां से आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ को अपने बीच में पाकर उनके नाते रिश्तेदार व परिजन गदगद हो उठे। मंगलवार को अपने गुरु अवेधनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे।

यहां तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की। इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। सीएम धामी और अन्य लोगों ने यहां परिजनों से भेंट की और लौट आए।

योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात को घर में ही ठहरेंगे। उनकी यहां यूपी पुलिस प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घर में बुधवार की रात को उनके छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे का चूड़ाक्रम संस्कार है। जिसमें वह भी शामिल रहेंगे। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके सभी नाते रिश्तेदार पहले ही घर पहुंचे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button