धर्म संस्कृति

होटल-किराया-खाने के नाम पर अवैध वूसली न हो, अतिथि सत्कार का हो पूरा प्रबंध, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जारी किए दिशा निर्देश

देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि होटल और खाने के नाम पर अवैध वसूली न हो। सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध वसूली पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यात्रियों के अतिथि सत्कार और प्रबंधन का पूरा ध्यान रखा जाए।

सड़कों की स्थिति सुधारने के साथ ही भूस्खलन और जाम की स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार रखे जाएं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा से जुड़े विभागों के अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में इस दौरान रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों के आने का अनुमान है।

इसके लिए सभी विभागों को तैयार रहें और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटक आवास गृहों में अब तक 10 करोड़ 22 लाख की बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने सड़कों को समय पर ठीक करने के निर्देश दिए। सड़क बंद होने की स्थिति में मशीनों की तैनाती भी सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने डंपिंग जोन को पार्किग के रूप में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button