धर्म संस्कृति

चारधाम: दर्शन के लिए आम लोगों की वीआईपी एंट्री बंद, सीएम धामी ने कहा-एक समान व्यवस्था होगी लागू

देहरादून: चारों धामों में दर्शन की एक समान व्यवस्था लागू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब चारधाम में वीआईपी दर्शन नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने तीर्थयात्रा पर आ रहे नौजवानों से अपील की कि वे बुजुर्गों और महिलाओं को पहले दर्शन करने दें।

सीएम ने यह भी अपील की कि जिन तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, वे यात्रा न करें। तीर्थयात्री ठहरने व अन्य जरूरी इंतजाम करने के बाद ही चारधाम यात्रा पर निकलें। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सुव्यवस्थित और नियमानुसार यात्रा संचालन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग नियमों का कड़ाई से पालन कराए, अतिरिक्त सावधानी बरती जाए।

उन्होंने बताया कि सरकार चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। बीते दो सालों में कोविड संक्रमण के कारण यात्रा नहीं चल पाई है। ऐसे में इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का सफल संचालन हमारे लिए चुनौती है, सरकार इसे सुव्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button