अपराध

चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला, मनचले को थाने लेकर जा रही थी पुलिस

नगर निगम में पुलिस ने पिटने से बचाया, आरोपी ने उन्हीं पर कर दिया हमला, पुलिसकर्मियों ने दिया साहस का परिचय

देहरादून: नगर निगम में मारपीट की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी धारा संदीप कुमार व शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से उसे काबू किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान पीयूष निवासी पुरोला उत्तरकाशी वर्तमान निवासी कैलाश विहार लाडपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि पीयूष नाम का एक व्यक्ति नगर निगम परिसर में कर्मचारियों के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौच कर रहा है। सूचना पर हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह आक्रोशित हो गया और गाली-गलौच एवं मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। मामला बढ़ने पर चौकी प्रभारी धारा संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को समझाकर थाने ले जाने का प्रयास किया।

तहसील चौक के पास आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकालकर हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन के पेट पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए चौकी प्रभारी संदीप कुमार के बाएं हाथ पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी के हाथ से चाकू छीनकर उसे काबू कर लिया। घटना में घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button