देश विदेश

दलेर मेहंदी प्रकरण में बैकफुट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, फोन कर मांगी माफी

मुख्यमंत्री धामी ने दलेर और मीका सिंह को उत्तराखंड आने का दिया न्योता, कुंजापुरी मेले में कार्यक्रम रोकने से उपजा था विवाद


देहरादून: टिहरी जिले के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का कार्यक्रम रोके जाने से उपजे विवाद को शांत करने की पहल हुई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी से माफी मांगी है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों गायक भाइयों दलेर मेहंदी और मीका सिंह को उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है।

जानकारी के अनुसार सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत में दलेर मेहंदी से माफी मांगी। विवाद की शुरुआत सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान हुई थी। कार्यक्रम के बीच मंत्री सुबोध उनियाल ने हस्तक्षेप करते हुए गायक पर नशे की हालत में प्रस्तुति देने और लिप-सिंक करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और मीका सिंह ने सार्वजनिक रूप से अपने बड़े भाई के समर्थन में प्रतिक्रिया दी थी।

मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत का हवाला देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे और दलेर मेहंदी से बात की। मीका ने मुख्यमंत्री के बातचीत के तरीके की सराहना भी की। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button