अपराध

ब्रेकिंग : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की देहरादून में दबिश, हत्यारों का सप्लायर हिरासत में लिया

देहरादून: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब व उत्तराखंड पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन चलाते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है। आरोपित यात्रा के बहाने देहरादून के रास्ते पावंटा साहिब निकलने की फिराक में था। पंजाब पुलिस को इसकी भनक लग गई और आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया।

 पंजाब पुलिस ने मदद के लिए उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद देहरादून में हाई अलर्ट किया गया। शिमला बाइपास रोड पर एक वाहन में सवार छह युवकों को रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने सभी काे हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनमें से एक युवक ने हत्यारों को गाड़ी मुहैया कराई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस अपने यहां ही खुलासा करेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button