अपराध

सिपाही की पत्नी का कारनामा: पुलिस भर्ती में अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ाया, ऐसे पकड़ी गई हेराफरी, पति सस्पेंड

हरिद्वार: पुलिस आरक्षी बनने के लिए हरिद्वार में एक सिपाही की पत्नी ने ही फर्जीवाड़ा कर डाला। अपनी जगह दूसरी महिला को दौड़ और ऊंची कूद में शामिल करवाया। मगर बॉल थ्रो करने का नंबर आया तो सिपाही की पत्नी खुद आगे आ गई। सीओ निहारिका सेमवाल को उस पर शक हो गया। पूछताछ करने पर मामला पकड़ में आ गया। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अभ्यर्थी हरिद्वार पुलिस लाइन में ही तैनात एक सिपाही की पत्नी है। इससे हड़कंप मच गया। इसके बाद सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं मंगलवार को एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने मामले में महिला के पति सिपाही असलम को भी सस्पेंड कर दिया।पुलिस लाइन रोशनाबाद, 40वीं बटालियन पीएसी व सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस आरक्षी और फायरमैन पद के लिए इन दिनों शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना 400 से अधिक अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा दे रहे हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।पुलिस लाइन रोशनाबाद में चल रही शारीरिक दक्ष परीक्षा में एक महिला अभ्यर्थी की लंबाई नापने के साथ वजन कराया गया।

इसके बाद महिला ने लंबी कूद व ऊंची कूद भी पूरी कर ली। वहीं अब बॉल थ्रो का नंबर था। यहां दूसरी महिला अभ्यर्थी पहुंची तो सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल को महिला अभ्यर्थी पर शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की तो मामला पकड़ में आया। जिसके बाद सीओ निहारिका सेमवाल ने एसएसपी को इस मामले में अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button