देहरादून: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब व उत्तराखंड पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन चलाते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है। आरोपित यात्रा के बहाने देहरादून के रास्ते पावंटा साहिब निकलने की फिराक में था। पंजाब पुलिस को इसकी भनक लग गई और आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया।
पंजाब पुलिस ने मदद के लिए उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद देहरादून में हाई अलर्ट किया गया। शिमला बाइपास रोड पर एक वाहन में सवार छह युवकों को रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने सभी काे हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनमें से एक युवक ने हत्यारों को गाड़ी मुहैया कराई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस अपने यहां ही खुलासा करेगी।

More Stories
106 दारोगाओं के ट्रांसफर, कुछ मैदान कुछ चढ़ेंगे पहाड़
पीएम दौरे से पहले दून से पकड़ा गया पाक एजेंट, आतंकियों को भेज रहा था लोकेशन व फ़ोटो
रिश्वतखोरी पर वार: विजिलेंस ट्रैप में फंसा उद्यान निरीक्षक