पौड़ी: बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने बेटी की शादी के समस्त आयोजन स्थगित किए जाने की घोषणा की है। पौड़ी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई भावुक क्षण होता है। मेरी बेटी की शादी एक मुस्लिम समुदाय के युवक से होने जा रही थी। इसलिए उन्होंने कार्ड छपवाए जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
बेनाम ने कहा सोशल मीडिया पर उपजे विवाद के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी समारोह के समस्त कार्यक्रम नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं नहीं चाहता था कि बेटी की शादी पुलिस व प्रशासन की सुरक्षा के साए में संपन्न हो। कहा मैं जनभावनाओं का सम्मान करता हूं। बेटी की शादी को लेकर भविष्य में परिवार, शुभ चिंतकों व वर पक्ष के साथ मिलकर निर्णय लिया जाएगा।विज्ञापन

More Stories
BIG BREAKING…दून में मुठभेड़, बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को लगी गोली
अय्याशी के अड्डे बने होमस्टे पर चला प्रशासन का डंडा, 17 के लाइसेंस निरस्त
बिल्डर की गुंडागर्दी का डीएम ने लिया संज्ञान, गुंडा एक्ट में बुक, जिलाबदर की तैयारी