एक्सक्लूसिव न्यूज़
-
Ukraine War : बमबारी के बीच यूक्रेन में फंसा कोटद्वार का युवक, ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया, वीडियो में देखें नजारा
WhatsApp-Video-2022-03-03-at-09.35.25-1Download देहरादून: यूक्रेन में दिन प्रतिदिन हालत खराब होते जा रहे हैं। यहां भारत के नागरिक वतन वापसी के लिए…
Read More » -
यूक्रेन में फंसे 35 नागरिक सुरक्षित पहुंचे उत्तराखंड, 247 को लाने की जद्दोजहद
देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है। अब तक उत्तराखंड के 35 छात्रों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। वहीं 247 उत्तराखंड के…
Read More » -
दोस्त की शादी में आए युवकों ने डॉगी को पिलाई शराब, वीडियो किया वायरल
देहरादून: दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से देहरादून पहुंचे युवकों ने पालतू डॉगी को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने खुद ही वीडियो इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर दिया। गरिमा रेस्क्यू बाई गरिया एनिमल स्टेट एंटी पोल्यूशन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।ट्रस्ट की पदाधिकारी गरिमा ने प्रेमनगर थाने में शिकायतदर्ज करवाई कि डॉगी को शराब पिलाने की वीडियो वायरल हो रही थी। जब उन्होंने इसकी सत्यता जाननी चाही और जिस घर में शादी थी, वहां पहुंचे तो पता लगा कि हल्द्वानी से विकास जोशी व सौरभ जोशी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। पहले उन्होंने अपनी पार्टी की और इसके बाद पालतू डॉगी को पकड़कर जबरदस्ती शराब पिलानी शुरू कर दी। डॉगी उनसे बचने के लिए भाग रहा था लेकिन वह बार-बार उसे पकड़कर शराब पिला रहे थे। थाना प्रेमनगर के थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया किविकास जोशी, सौरभ जोशी व दो अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Read More » -
गजब डाॅगी प्रेम : यूक्रेन में फंसा युवक डॉगी के बिना नहीं लौटना चाहता उत्तराखंड, जानिए क्या है पूरा मामला
देहरादून: यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। हर तरफ बम व गोलियां बरस रही हैं। हर भारतीय चाहता है कि उसकी जल्द से जल्द वतन वापसी हो। लेकिन यूक्रेन में उत्तराखंड का एक ऐसा युवक भी है, जोकि डॉगी के बिना उत्तराखंड नहीं लौटना चाहता। उत्तराखंड के देहरादून निवासी ऋषभ कौशिक खारकीव नेशनल यूनिवर्सिटी आफ रेडियो इलेक्ट्रानिक्स से साफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है।उन्होंने एक डॉगी को पाला है, जिसका नाम मालीबू है। एंबेसी ने उनसे अकेले भारत जाने की बात कही तो उन्होंने अकेले जाने से पूरी तरह से इंकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह मालीबू के बिना भारत नहीं जाएंगे। कहा कि उन्हें पता है कि यूक्रेन में हालात ठीक नहीं हैं। भारतीय दूतावास से यदि इजाजत मिलेगी तो वह दोनों भारत लौटेंगे। ऋषभ ने यह भी कहा उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, लेकिन एंबेसी सीधे मुंह बात तक नहीं कर रही है। वह उत्तराखंड लौटने के लिए हर जगह संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है।
Read More » -
Ukraine russia war: रोमानिया बार्डर पर भारतीय छात्रों से मारमीट, आंखों में डाला मिर्ची का स्प्रे
देहरादून: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के रोमानिया बार्डर पर पहुंचने पर वहां मौजूद नाइजीरिया व साउथ अफ्रीका के छात्रों की ओर से उनके साथ मारपीट…
Read More » -
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की वतन वापसी शुरू, इतने छात्र पहुंचे अपने घर
देहरादून: यूक्रेन में छिड़े युद्ध के कारण फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की घर वापसी शुरू हो गई है। शनिवार रात विशेष…
Read More » -
यूक्रेन में फंसे छात्र अपनाें को वीडियो काल से सुना रहे हैं बम धमाकों की आवाजें
देहरादून: यूक्रेन के हालत कुछ भी ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों व फ्लैटों में दुबके छात्र अपनों से वीडियो काल से बात कर बम धमाकों की आवाजें सुना रहे हैं। इससे छात्रों के परिजन भी भयभीत हैं। यूक्रेन के विभिन्न शहरों में भारी गोलाबारी के बीच कोटद्वार और लैंसडौन के छात्र फंसे हुए हैं। कोटद्वार के पदमपुर सुखरो प्रमोद कालोनी निवासी व्यापारी…
Read More » -
यूक्रेन में फंसे हैं उत्तराखंड के 226 नागरिक, कुछ आज पहुंच जाएंगे अपने घर
यूक्रेन में फंसे हैं उत्तराखंड के 226 नागरिक, कुछ आज पहुंच जाएंगे अपने घरदेहरादून: रुस व यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण उत्तराखंडवासियों की नजर भी यूक्रेन पर लगी है। क्योंकि यूक्रेन में उत्तराखंड के 226 फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। उत्तराखंड सरकार लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। शनिवार रात यूक्रेन से कुछ भारतीय एयर इंडिया के विशेष विमान से मुंबई पहुंचे। विमान में उत्तराखंड के कितने नागरिक थे, इसकी सूची अभी विदेश मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार से साझा नहीं की। मुंबई हवाई हड्डे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मत्री पीयूष गोयल ने यूक्रेन से सुरक्षित लाए गए भारतीयों से मुलाकात की। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिक भयभीत स्थिति में हैं। यहां लिवीव यूनिवर्सिटी के होटल में 15 छात्र फंसे हैं। ये छात्र पोलेंड और हंगरी बार्डर पर लगे जाम को खुलने का इंतजार कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि यूनिवर्सिटी के आसपास अभी स्थिति सामान्य हैं। राशन व अन्य दुकानें भी खुली हैं। वहीं कुछ छात्र मेट्रो के बेसमेट में छिपकर रात गुजारने की बात भी सामने आई है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीपी जोशी का बेटा अक्षत खारकीव में फंसा है। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के जिलेवार आंकड़ेदेहरादन …
Read More » -
यूक्रेन संकट :उत्तराखंड के फंसे 151 नागरिक, सीएम ने एनएसए से की बात
देहरादून: रूस व यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध से यूक्रेन में रह रहे 151 नागरिकों के स्वजनों की परेशानी बढ़ गई है। इन नागरिकों को भारत लाने के लिए सरकार हर स्तर पर कोशिश करने में जुट गई है। यूक्रेन में सबसे अधिक 39 देहरादून से हैं। इसके अलावा उधमसिंह नगर के 20, टिहरी जिले के 10, अल्मोड़ा से एक, चमोली से दो, उत्तरकाशी से सात, पौड़ी गढ़वाल से 13, हरिद्वार से 26, रुद्रप्रयाग से पांच, नैनीताल से 22 नागरिकों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन नंबर 112 पर उत्तराखंडियों ने अपनों के फंसे होने की सूचना दी जा रही है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल से फोन पर बात की। डोभाल ने बताया कि केंद्र सरकार यूक्रेन रह रहे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। धमाकों से दहशत व रोटी के पड़े लाले यूक्रेन में रूस की ओर से किए जा रहे बम धमाकों से यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिक पूरी तरह से भयभीत हैं। यह भी सामने आ रही है कि नागरिकों को दो वक्त की रोटी तक नहीं मिल पा रहीहै। वह किसी तरह खुद को बचाने की जद्दोजहर में जुटे हुए हैं।
Read More » -
ऋतु को आशीर्वाद देने आज कोटद्वार पहुंचेगे योगी
देहरादून: विधानसभा चुनावों में हाट सीट मानी जाती कोटद्वार सीट पर इस बार कांग्रेस का दबदबा दिख रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अचानक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जिसके कारण भाजपा के लिए प्रत्याशी तलाशना मुश्किल हो गया। यमकेश्वर से विधायक रह चुकी ऋतु खंडूड़ी को भाजपा ने काेटद्वार से मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी खड़े हैं, जोकि कद्दावर नेता हैं। वहीं भाजपा से बागी हुए धीरेंद्र चौहान इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक के समीकरण में कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच टक्कर मानी जा रही है। भाजपा के वोट बैंक को साधने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोटद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह ऋतु खंडूड़ी के लिए वोट मांगकर उन्हें आशीर्वाद देंगे। योगी आदित्यनाथ की उत्तराखंड में यह पहला चुनाव प्रचार है, जिसके चलते जनता में योगी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। बेटी के प्रचार में पिता भी जुटेभाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी को विजेता बनाने के लिए उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी भी जुटे हुए हैं। 2012 में वह कोटद्वार सीट से ही चुनाव हारे थे। ऐसे में एक बार फिर विरोधियों को धूल चटाने के लिए वह बेटी ऋतु खंडूड़ी के पक्ष में लगातार…
Read More »