एक्सक्लूसिव न्यूज़

गजब: पौड़ी जिले में प्रधान प्रत्याक्षी को पत्नी-बच्चों ने भी नहीं दिया वोट, 01 वोट पर सिमटे

पौड़ी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक देवरानी-जेठानी, 21 वर्षीय युवती के प्रधान बनने जैसी अनेकों खबरें शोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं लेकिन पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। प्रधान प्रत्याक्षी को उनकी पत्नी व बच्चों ने ही वोट नहीं दिया। भरे-पूरे परिवार में उन्हें सिर्फ 01 वोट ही मिल पाया जोकि उनका अपना था।

Oplus_0

पोखरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खेडग़ांव में प्रधान पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे। गाँव मे कुल 140 वोटर हैं, जिसमे से 135 मतदाताओं में मत का प्रयोग किया। इसमें बिन्देश्वरानन्द को सर्वाधिक 71 वोट मिले और उन्हें प्रधान चुना गया।। इसके अलावा कविता देवी को 58 वोट पड़े जोकि दूसरे स्थान पर रहे जबकि गाँव के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश को मात्र एक वोट पड़ा।

प्रणाम घोषित होने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया कि क्या वेदप्रकाश को उनकी पत्नी व बच्चो ने भी वोट नहीं दिया। बहरहाल कारण जो भी यह खबर शोषल मीडिया पर तेजी आई वायरल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button