अपराध

डेरा प्रमुख की हत्या का मास्टरमाइंड हरिद्वार से गिरफ्तार, 14 माह से चल रहा था फरार

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले फरार चल रहे मास्टरमाइंड आरोपी बाबा अनूप सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि अनूप सिंह ने ही बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड़यंत्र रचा था और शूटरों की व्यवस्था की है। मास्टरमाइंड अनूप सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 28 मार्च 2024 को श्रीनानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह का कुछ व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूरे प्रकरण में अब तक नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से नौ मार्च 2024 को एसटीएफ व हरिद्वार पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगली भट्ट अमृतसर को मुठभेड़ के बाद ढ़ेर कर दिया था। उनका साथी बाबा अनूप सिंह अनूप सिंह निवासी नवाबगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी ग्राम रतनपुरा पोस्ट आफिस प्रेमनगर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर तभी से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर ने 25 हजार रुयये का इनाम घोषित किया था।

मंगलवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपित अनूप सिंह कार से हरिद्वार स्थित श्यामपुर से नजीबाबाद की तरफ निकलने वाला है। तत्काल निरीक्षक अबुल कलाम व उपनिरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा की देखरेख में पुलिस टीम गठित की गई। श्यामपुर के निकट नाकाबंदी के बाद पुलिस टीम ने आरोपित अनूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, पंजाब व अन्य राज्यों में छिपा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button