एक्सक्लूसिव न्यूज़

चारधाम यात्रा पर गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित पर सीएम का बड़ा बयान, बोले यात्रा पर जाने से पहले सभी का होगा वैरिफिकेशन

देहरादून: संतो की ओर से चारधाम यात्रा पर गैर-हिंदुओं का प्रवेश होगा वर्जित करने की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने से पहले गैर हिंदू लोगों का वैरिफिकेशन किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने किसी भी धर्म विशेष का नाम नहीं लिया है। धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यूपी, दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से प्रदेश में आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों का भी वैरिफिकेशन कराया जाएगा।

कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ठोस रणनीति बनाकर सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। कहा कि प्रदेश की धार्मिक संस्कृति को बचाने के लिए हरंसभव प्रयास किए जाएंगे। आपको बता दें कि धर्माचार्य स्वामी आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर मांग की थी कि केंदारनाथ,बदरीनाथ सहित चारधाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश रोका जाए।

अगर उत्तराखंड सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेती है तो वह खुद वैरिफिकेशन करवाएंगे ताकि गैर हिंदुओं का धार्मिक स्थलाें में प्रवेश रोका जा सके। पत्र में कहा गया था कि हिन्दू तीर्थ स्थलों विशेषतौर पर चार धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित किया जाना चाहिए।उत्तराखंड की धर्म संस्कृति को बचाने के लिए सभी का वैरिफिकेशन शुरू होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button