अपराध

मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, पुलिसकर्मियों पर तानी थी पिस्टल

उधमसिंहनगर: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों से गाली गलौच करने, तमंचा दिखाकर धमकी देने व सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन दबंगों को रूद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान इन्द्रा चौक के पास एक क्रेटा कार में सवार कुछ युवकों ने पुलिस को गाली-गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी तथा वाहन रोकने के प्रयास पर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली रुद्रपुर में तत्काल  मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, वाहन नंबर, सर्विलांस व SOG की मदद से अभियुक्तों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। बीते शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी सफेद रंग की कार में बिलासपुर से रुद्रपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने वाहन भगाया तथा पीछा करने पर बारादरी के पास एक खेत में गाड़ी छोड़ दी। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस दल बाल-बाल बचा। जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी को पैर में गोली लगी। तत्पश्चात तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

*बरामदगी*
☑️ दो तमंचे (315 बोर) और दो खाली कारतूस
☑️ एक रामपुरी चाकू
☑️ एक क्रेटा कार (UK18E9855), जिसकी नंबर प्लेट डिग्गी से बरामद हुई

*गिरफ्तार अभियुक्तगण:*

1. रिशु श्रीवास्तव पुत्र शिवसागर श्रीवास्तव, निवासी बड़ी अहेरी, थाना बगाली, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार – छतरपुर, थाना पंतनगर (घायल)

2. खुशनूद पुत्र मकसूद अंसारी, निवासी ग्राम धीमरखेड़ा, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

3. वीरेंद्र साहनी उर्फ विक्की पुत्र तेतर साहनी, निवासी वार्ड नं. 37 दरियानगर, थाना रुद्रपुर

➡️ घायल अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल रुद्रपुर में कराया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं नई दिल्ली आदि स्थानों पर तमंचा दिखाकर लूट, छिनौती आदि घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार करने वाली टीम:*

1. श्री मनोज रतूड़ी – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर

2. उ0नि0 नवीन बुधानी

3. उ0नि0 प्रियांशु जोशी

4. उ0नि0 चन्दन सिंह बिष्ट

5. उ0नि0 प्रदीप कोहली

6. उ0नि0 दीपक बहुगुणा

7. अप0उ0नि0 नवीन जोशी

8. का0 1180 नापु महेन्द्र कुमार

9. का0 741 नापु गणेश धानिक

10. का0 1001 यशपाल सिंह मेहता

11. का0 343 कृष्णा टम्टा

12. का0 48 प्रवीण गोस्वामी

13. का0 चालक नरेश जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button