देहरादून: देहरादून के विकासनगर स्थित त्यूणी में आग के कारण चार बच्चों की मौत के बाद हरकत में आए प्रसाशन ने नायब तहसीलदार को लापरवाही बरतने निलंबित कर दिया है। तहसीलदार के विरुद्ध अनुशानात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस विभाग ने त्यूणी फायर यूनिट में तैनात चार फायरकर्मी निलंबित कर दिए हैं।
त्यूणी अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी सोनिका ने नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया। साथ ही तहसीलदार के विरुद्ध अुनशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अग्निशमन विभाग के लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने डीआईजी फायर को जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

More Stories
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव, घरों पर चला बुल्डोजर, आगजनी, वीडियो
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
पालीटेक्निक कालेज में मारपीट करने वाला एक और पुलिसकर्मी निलंबित