सड़क हादसा

चौबट्टाखाल में तैनात एसडीएम के पेशकार की सड़क हादसे में मौत, बाइक से आ रहा था दून

ऋषिकेश: पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल में एसडीएम के पेशकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से देहरादून आ रहे थे। हादसा ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप हुआ।

शनिवार को शाम को ऋषिकेश स्थित ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट के समीप एक ग्लैमर मोटर साइकल व मैक्स वाहन की आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार सतवीर लिंगवाल निवासी हर्रावाला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार पौड़ी से देहरादून आ रहा था। जबकि मैक्स वाहन ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। मैक्स वाहन को चालक परवीन सिंह रावत निवासी बीरसनी पौड़ी चला रहा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मृतक सतवीर लिंगवाल एसडीएम कार्यालय चौबट्टाखाल में एसडीएम के पेशकार के पद पर कार्यरत था। वह चौबट्टाखाल के पटवारी दिनेश की मोटर साइकिल मांग कर अपने घर आ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button