अपराध

कोटद्वार से घर जा रहे आर्मी जवान का बाइक दुगड्डा के निकट खाई में गिरा, देर रात हुई घटना

कोटद्वार: देर रात कोटद्वार से अपने गांव जा रहे एक आर्मी जवान का बाइक दुगड्डा के निकट हादसाग्रस्त हो गया। हादसे में जवान जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एसडीआरएफ से मिली सूचना के मुताबिक नवीन 32 वर्ष, निवासी- भेलड़ा, पट्टी शीला पांच, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल वाहन संख्या- UK15 E 3990 से मंगलवार देर रात अपने घर जा रहा था। दुग्गडा के पास बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना पाकर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। युवक ने बताया गया कि वह आर्मी का जवान है तथा दुग्गडा से घर जाते समय अचानक बाइक फिसलने से वह नीचे गिर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button