देहरादून: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो चुका है, लेकिन लोग आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट करना सुलेमान खान को भारी पड़ा। लोगों के विरोध के बाद दून पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि नीरज शर्मा ने त्यूणी थाने में सुलेमान खान नाम की फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री के विरुद्ध फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थनापत्र के आधार पर तत्काल थाना त्यूणी में मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। आरोपी के इस कृत्य से आमजन के बीच काफी रोष व्याप्त था तथा आरोपी की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सामाजिक सौहार्द बिगड़ने व शांति व्यवस्था भंग करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सुलेमान सुलेमान निवासी ग्राम- मेद्रथ ,थाना त्यूणी, को गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली