अपराध

GOOD WORK : घर मे मन नहीं लगा तो दो किशोरी पहुंच गई हरिद्वार, पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला

देहरादून: दून पुलिस ने एक बार ततपरता दिखाते हुए दो किशोरियों को चंद घंटों में ही हरिद्वार से बरामद कर दिया। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रहने वाली दो किशोरियों का घर पर मन नहीं लगा तो वह काम की तलाश में घर पर बिना बताए हरिद्वार चली गई। किशोरियों के अचानक घर से लापता होने पर पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी। 665 कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों किशोरियों को हरिद्वार से बरामद कर लिया।

29 जनवरी को क्लेमेनटाउन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री व उसकी सहेली अचानक घर से कहीं चली गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश जारी किए। पुलिस ने क्लेमेनटाउन से कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस को दोनों किशोरी आइएसबीटी की तरफ जाती हुई दिखी। इसके बाद पुलिस ने आइएसबीटी से बस का पता करते हुए रास्ते में सीसीटीवी खंगालते हुए हरिद्वार तक पहुंची जहां से दोनों किशोरियों को बरामद कर स्वजनों के सुपुर्द किया गया।

पूछताछ में दोनो किशोरियों ने बताया कि वह दोनों सहेलियां हैं और दोनों का मन घर पर नहीं लगता है, ऐसे में दोनों किसी काम की तलाश में अपने घर से निकल गई थी। पूछताछ में दोनों किशोरियों ने अपने साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना के घटित होने से इंकार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button