उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के पुरोला में मुस्लिम युवक की ओर से नाबालिग सगी बहनों को भगाने की घटना के बाद माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि धाम में बाहर से कई लोग आए हैं, जोकि धाम के नाम पर कई प्रकार के सामान आदि बेच रहे हैं। इसके विरोध में शनिवार को गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा।
मांग की कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर गंगोत्री हाईवे पर कोई दुकानें नहीं लगाई जाए। लेकिन नगर पंचायत की अनदेखी से अवैध रेड़ी और फड़ की दुकाने लगाई जा रही हैं। वहीं धाम में अभी तक बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन नहीं हुआ है। दूसरी तरफ बाजार बंद होने के कारण यात्रियों को भोजन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है ज़ब तक प्रशासन उचित आश्वासन नहीं देता, तब तक दुकाने बंद रहेंगी।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
पलटन बाजार के दुकानदार ने किया मायूस, डोईवाला के समाजसेवी ने स्कूल के बच्चों को जूते देने का किया एलान
13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, इन महिलाओं का हुआ चयन