देहरादून: जीएमएस रोड के इंद्रापुरम स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर में स्थापना दिवस व शिव शक्ति मनोकामना पुज्ज वार्षिकोत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में आये शिव भक्तों ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह पंचामृत स्नान व अभिषेक किया गया। इनके बाद दोपहर को हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ किया गया। ततपश्चात शिव शक्ति पुज्ज परिक्रमा के बाद स्थापना की गई। मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस दौरान मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित विधायक कैंट सविता कपूर ने भगवान का आशीर्वाद लिया और शानदार आयोजन की बधाई दी। इनके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पूर्व रविवार को महिलाओं की ओर से भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई थी। धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर समिति से जुड़े संजय अरोड़ा का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा एमपी यादव, ललित मलिक, प्रवीण कुमार, अविनाश अग्रवाल, आरपी सिंघल, टीडी गुसाईं, नीरज अग्रवाल, राजकुमार चावला के अलावा मंदिर युवा समिति, मंदिर युवती मंडली, महिला मंडल और बाल मंडल से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे।

More Stories
20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 को मिला विशेष सम्मान
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई