धर्म संस्कृति

international yoga day: गंगा की लहरों के साथ बही योग की बयार, गंगा किनारे सीएम धामी सहित हजारों साधकों ने किया योग

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज उत्तराखंड में केदारघाटी से हरिद्वार के गंगा तट तक योग उत्सव मनाया गया। खास बात यह है कि इस बार गंगा किनारे योग शिविरों का आयोजन कर इसकी भव्यता को और अधिक बढ़ाया गया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग कर निरोग रहने का संदेश दिया गया।

कोरोना के दो साल बाद योग नगरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया गया। हजारों लोग सुबह साढ़े छह बजे गंगा के किनारे बह रही मंद-मंद बयार के बीच काया को निरोगी रखने के लिए योग की अलग-अलग क्रियाएं करने पहुंचे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपरिवार परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे । आश्रम में ऋषिकुमारों ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनियों के साथ उनका स्वागत किया।

मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोगों ने योग किया। ऋषिकेश ने योगनगरी के रूप में देश-विदेश में ख्याती प्राप्त की है। यहां विश्वभर से लोग योग, अध्यात्म और ध्यान का ज्ञान ग्रहण करने आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button