ऋषिकेश: बहु को बेटी की तरह विदा कर ऋषिकेश के लखेड़ा दंपत्ति ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने संदेश दिया है कि रुकने का नहीं आगे बढ़ने का ही नाम जिंदगी है।ऋषिकेश के खैरीखुर्द के रहने वाले आनंदस्वरूप लखेड़ा के बेटे प्रशांत लखेड़ा की शादी 24 नवंबर 2020 को कंचन के साथ हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही 26 मई 2021 को कोरोना ने कंचन की खुशियां छीन ली।
केवल 25 साल की उम्र में ही विधवा हुई कंचन के सामने पहाड़ जैसी जिंदगी पड़ी हुई थी। इस बात को लेकर परिजन काफी चिंतित थे। लखेड़ा दंपत्ति ने बहु की खुशियों के खातिर उसके लिए रिश्ता ढूंढना शुरू कर दिया।हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सुशील डोगरा से शादी की बात आगे चली। ऐसे में 24 जून को कंचन ने सुशील डोगरा के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। लखेड़ा परिवार के इस जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है।

More Stories
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई
धामी सरकार का जबरदस्त एक्शन, 03 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया