एक्सक्लूसिव न्यूज़

टूटा गुरूर, डॉ. निधि उनियाल का ट्रांसफर रद्द, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

देहरादून: आईएइस की पत्नी के साथ विवाद के बाद दून अस्पताल की चिकित्सक का ट्रांसफर मामले में खुद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से डा. निधि उनियाल का ट्रांसफर रद्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए हैं।बताया जा रहा है कि डॉ. निधि की ओर से ट्रांसफर आर्डर जारी होने के बाद इस्तीफा दे दिया था। सलेसके बाद इंटरनेट मीडिया में मामला गरमा गया था। सेहत मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर प्रकरण से अवगत कराया था।

ये था मामला

स्वास्थ्य सचिव की पत्नी की जांच करने घर गईं दून अस्पताल की डॉ. निधि का बीपी बीपी इंस्ट्यूमेंट कार में छूटने को लेकर विवाद हो गया था। महिला डॉक्टर का आरोप है सचिव की पत्नी ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं इस मामले में उनका तबादला होने पर डॉक्टर निधि ने इस्तीफा दे दिया है। मामले को लेकर उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button