एक्सक्लूसिव न्यूज़

तीन मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे यूपी के सीएम योगी,यमकेश्वर में गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर में डिग्री कालेज परिसर में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यह जानकारी दी है।
बुधवार को प्रधानमंत्री की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच दोगुनी की जाएगी। राज्य में आने वाले लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। सतर्कता के साथ सभी को एहतियात रखने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर हर स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटी है। वहीं उन्होंने चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button