एक्सक्लूसिव न्यूज़

Breaking…विधानसभा में भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 228 भर्ती निरस्त, सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित, इन पदों की भर्ती हुई निरस्त

देहरादून: विधान सभा मे बैकडोर से 228 पदों पर हुई भर्तीयों को सरकार ने रदद् कर दी हैं। वहीं विधान सभा सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि भर्ती को लेकर किसी तरह का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया और कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए बताया कि निजी सचिव समीक्षा, समीक्षा अधिकारी, लेखा सहायक समीक्षा अधिकारी, शोध एवं संदर्भ अधिकारी, व्यवस्थापक, लेखाकार व सहायक लेखाकार, सहायक फोरमेन, सूची कर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, स्वागती, रक्षक पुलिस एवं महिला के पदों पर हुई भर्तीयों को निरस्त कर दिया गया है।

2016 से 2021 तक भर्ती हुई निरस्त
2016 की 150
2019 की 6
2021 की 72
तदर्थ नियुक्तियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरस्थ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button