राजनीति

महाराज की जीत की खुशी में भव्य कार्यक्रम, एक दूसरे को दी बधाई

कोटद्वार: चौबट्टाखाल सीट से दूसरी बार चुनाव जीते सतपाल महाराज की जीत की खुशी में ग्राम सिंवाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान विनोद सिंह गुसांई की ओर से महिलाओं का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें गांव की सभी महिलाएं मौजूद रहीं।
इस दौरान महिलाओं की ओर से अपने-अपने विचार रखे गए। वहीं ग्राम प्रधान ने कहा भाजपा की लगातार दूसरी जीत के बाद विकास के रास्ते खुल गए हैं। जल्द ही विधायक सतपाल महाराज के माध्यम से गांव के समक्ष आ रही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय मे सड़क की समस्या सबसे बड़ी। इस समस्या को पिछली बार भी सरकार के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। इस समय सबसे पहले सड़क का डामरीकरण करवाया जाएगा। इसके अलावा गांव में चिकित्सा व्यवस्था की हालत भी खराब हुई पड़ी है, जिसे सुधारने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा स्कूलों में आ रही समस्याओं का समाधान भी पहलता के आधार पर किया जाएगा। ग्राम प्रधान ने कहा कि जो विश्वास गांव के लोगों ने महाराज जी पर जताया है, उस पर खरा उतरा जाएगा। इस मौके पर गांव की सभी महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button