राजनीति

चंपावत उप चुनाव परिणाम: सीएम धामी की धमाकेदार जीत, 54,121 वोटों से जीते, कांंग्रेस की जमानत जब्त

हल्द्वानी: चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकार्ड तोड़ मतों से जीत हासिल की है। शुक्रवार को नतीजे सामने आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बने। उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। वहीं कांग्रेस की करारी शिकस्त से फिर गुटबाजी की पोल खुल गई। 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में ऐतहिासिक जीत हासिल की है। उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। जैसे-जैसे मतगणना के रुझान सामने आते रहे, भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। सीएम के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही भाजपाइयों ने दिल खोल कर जश्न मनाया। वहीं सीएम धामी भी नतीजे आने के तुरंत बाद जनता का आभार व्यक्त करने टनकपुर पहुंचे।

31 मई को हुए चंपावत उपचुनाव के शुक्रवार को नतीजे सामने आए। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में थे। पहले ही राउंड के नतीजे सामने आने के बाद सीएम धामी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए वह रिकॉर्ड मतों की ओर बढ़े।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत के साथ ही उत्तराखंड में नया इतिहास जुड़ गया है। उपचुनाव में उनकी जीत तो पहले से ही तय थी, लेकिन सीएम के लिए जीत से ज्यादा रिकॉर्ड के मायने थे और रिकॉर्ड जीत के लिए टीम धामी ने मजबूती से काम किया। पार्टी ने इस चुनाव को हल्के में नहीं लिया। यही वजह रही कि अब तक कोई मुख्यमंत्री उपचुनाव में इतने मतों से नहीं जीता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्य मंत्री और उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री ने भी चंपावत आकर प्रचार को धार दी है। संगठन के स्तर पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा सहित संगठन के दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं को अधिक मतदान के लिए प्रेरित करते रहे, जिसने धामी के पक्ष को मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button