अपराध

Love jihad : मुस्लिम युवक ने डोईवाला में तीन युवतियों को नशे का आदी बनाकर किया शारीरिक शोषण, हिंदू संगठनों के लोगों ने बुरी तरह से पीटकर पुलिस को सौंपा

देहरादून: डोईवाला में एक मुस्लिम युवक ने मेडिकल की पढ़ाई कर रही तीन छात्राओं को पहले तो उन्हें नशे का आदी बना दिया। इसके बाद उनका शारीरिक शोषण किया। इसकी भनक जब हिंदू संठनों को लगी तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में रविवार रात डोईवाला थाने में काफी हंगामे हुआ।

पुलिस को दी शिकायत में हिंदू संगठनों के लोगों ने बताया कि डोईवाला का एक मुस्लिम युवक मेडिकल के तीन छात्राओं को स्मैक सप्लाई कर रहा था। जब छात्राएं नशे की आदी हो गई तो आरोपी ने उनकी वीडिया बना ली। वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने आरोपी को ढूंढकर उसे पकड़ लिया और जमकर पीट दिया। घसीटते हुए उसे थाने ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button