देहरादून: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने क्लेमेनटाउन के थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि आईजी राजीव स्वरूप आशारोड़ी क्षेत्र में चेकिंग पर गए थे। इस दौरान थानाध्यक्ष ड्यूटी पर नहीं मिले। बुलाने के बावजूद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे।
इसके अलावा राजपुर थाना पुलिस ने रविवार को कोकीन के साथ दो विदेशी तस्करों को गिरफ्तार किया था। दोनों तस्कर क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रहे थे। उनका पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो चुकी थी, इसके बाद भी उनका सत्यापन किया गया था।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत