देहरादून: राजपुर थानाध्यक्ष शेंकी कुमार द्वारा कई वाहनों को टक्कर मारने की घटना को आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों की कुंडली खँगालने के निर्देश जारी किए हैं। यानी जिस थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी का आचरण, व्यवहार, प्रोफोइल व वर्क रिकॉर्ड सही होगा उसे ही तैनात रखा जाएगा। परिणाम सही न पाए जाने पर उसका पत्ता साफ होगा। आईजी राजीव स्वरूप ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में समीक्षा की। इससे पहले एसएसपी, एसपी सिटी सहित तमाम थाना चौकी प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक भी की गई।
बुधवार रात तत्कालीन राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार से नशे की हालत में हुए हादसे की घटना के बाद आईजी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। माना जा रहा है कि जिनके खिलाफ बार-बार शिकायतें मिल रही है। उन्हें जल्द हटाया जा सकता है। ये जानकारी देने से पहले आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने क्राइम मीटिंग ली। राजपुर क्षेत्र में हुए हालिया घटनाक्रम में नाराजगी जाहिर की और संबंधित निर्देश दिए। आईजी राजीव स्वरूप ने कहा कि थाना प्रभारी, कोतवाल और चौकी प्रभारियों की प्री-प्रोफाइलिंग की जाएगी। कहा कि पुलिसिंग को और बेहतर और सशक्त बनाने की जरूरत है। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम होना चाहिए। पीड़ितों को तुरंत न्याय मिले और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। थानों को अपग्रेड किया गया है।
घटना के कारणों की विस्तृत जांच
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात राजपुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के प्रकरण का संज्ञान लेते थानाध्यक्ष राजपुर शैंकी कुमार को तत्काल निलंबित किया गया था। राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए विवेचना सीनियर इंसपेक्टर को सौंपी गई है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने शैंकी कुमार का मेडिकल परीक्षण करवाया। मेडीकल परीक्षण के दौरान उनके सैम्पल लिए गए। सैंपल जांच के लिए फांरेन्सिक साइंस लैब भेजे गए। प्रकरण की पूरी जांच एसपी यातायात लोकजीत सिंह को सौंपी गई है। निर्धारित समय में जांच रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए हैं।

More Stories
प्रेम प्रसंग के चलते MCA के छात्र-छात्रा ने एक दूसरे को मारा चाकू
दरिंदगी: पत्नी व बेटे की हत्या कर पति हुआ फरार, ऐसे खुला राज
फंदे पर झूल रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, समय रहते बचाई जान