ऋषिकेश : दिल्ली से घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचे दो युवक शिवपुरी के पास गंगा नदी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम युवकों की तलाश में जुट गई, लेकिन अंधेरा होने तक उनका पता नहीं लग पाया। ऐसे में फिलहाल आपरेशन बंद कर दिया गया है। सोमवार सुबह दोबारा आपरेशन चलाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार रविवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि आइटीबीपी कैंप शिवपुरी के पास दो युवक नहाते समय डूब गए हैं। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से पुलिसकर्मी कुलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी।
डूबे युवकों की पहचान दीपक वर्मा निवासी विकास नगर उत्तमनगर नई दिल्ली और सचिन उम्र 23 वर्ष निवासी विकासनगर उत्तमनगर नई दिल्ली के रूप में हुई है।

More Stories
एसएसपी के सख्त निर्देशों का असर, भाजपा नेता की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव, घरों पर चला बुल्डोजर, आगजनी, वीडियो
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश