अपराध

कोरोना के दौरान बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई बांग्लादेशी महिला, बनाए फर्जी पहचान पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर प्रदेश में चलाये जा रहे *ऑपरेशन कालनेमि* अभियान के तहत अवैध व फर्जी रूप से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

24 नवम्बर को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर 02 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से 01 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसने अपना असली नाम बबली खातून पत्नी मो0 मुनजु बताया गया,  जिसके कब्जे से पुलिस को भूमि शर्मा के नाम के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड , वोटर आईडी व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व बबली बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई। महिला की ओर से फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध व अनाधिकृत रूप से भारत में निवास करने पर उसके विरुद्घ कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार के लिया है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने कारगी रोड कालिंदा विहार फेज 2 थाना पटेलनगर से एक अन्य संधिक्त महिला को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसने अपना नाम बॉबी खातून पुत्री मो० ब्लूमिया पत्नी मो० रूबेल निवासी हाजी गरीपालशा बोगुरा सदर जिला बोगुरा बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष बताया,  जिसके पास से पुलिस टीम को उसके बांग्लादेशी पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त हुई। उक्त महिला को हिरासत में लेकर उसे नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा ने बताया कि कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी, जहाँ अलग-अलग स्थानों पर रहने के बाद वह वर्ष 2021 में देहरादून आ गई तथा वर्ष 2022 में उसने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से नाम पता बदलकर विवाह कर लिया तथा देहरादून में ही अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहने लगे। इस दौरान महिला ने अपने अन्य परिचितों के माध्यम से भूमि शर्मा के नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए।  फर्जी दस्तावेज बनाने में महिला की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी नागरिक बॉबी खातून ने पूछताछ में बताया गया कि वह वर्ष 2023 में चोरी छिपे बांग्लादेश से आई थी, तथा उसके बाद से ही देहरादून में अवैध रूप से रहते हुए मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button