अपराध

दबंगई : प्रेमनगर में सरेआम गुंडागर्दी, सीएनजी भरवाने आए दबंगों ने सेल्समैन को बुरी तरह पीटा, थोड़ी देर होने पर हुए आग बबुला, दो गिरफ्तार, शामली व करनाल के रहने वाले हैं आरोपी

देहरादून: प्रेमनगर के एक पेट्रोल पंप में सीएनजी भरवाने के लिए आए कुछ आरोपियों ने सेल्समैन को बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद वह फरार हो गए। घटना की वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो प्रेमनगर थाना पुलिस ने हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए करनाल व हरियाणा में छापेमारी जारी है।

घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। कुछ युवक सीएनजी भरवाने के लिए प्रेमनगर के केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे, इस दौरान पंप का सेल्समैन कुलविंदर निवासी खेड़ी शिकोहपुर भगवानपुर हरिद्वार एक वाहन में सीएनजी भर रहा था। आरोपित पीछे से लगातार हार्न बजा रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने सब्र खो दिया और अपने साथियों को बुलाकर सेल्समैन को पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया।

दबंगों ने पंप पर रखे स्टेंड पीलर से कुलविंदर पर हमला कर दिया, जिसके कारण उनके सिर, पेट और पांव पर काफी चोटें आई। पुलिस ने आरोपी सूर्यप्रताप उर्फ प्रिंस निवासी शामली उत्तर प्रदेश और सागर निवासी करनाल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। वह दोनों शक्तिविहार सुद्धोवाला प्रेमनगर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button