देहरादून: ट्रैप लगाकर विजिलेंस ने सोमवार को कालसी के जिस पटवारी को गिरफ्तार किया था वह रिश्वत के नोट ही निगल गया। नोटों को बाहर निकालने में विजिलेंस की टीम व चिकित्सकों की टीम जद्दोजहद में जुटी रही। जब रिश्वत के नोट बाहर नहीं निकले तो आनन-फानन में रात को पटवारी का सिटी स्कैन करना पड़ा।
कालसी तहसील में कोटी क्षेत्र के तैनात पटवारी गुलशन हैदर को विजिलेंस टीम ने 2000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। पटवारी दो भाइयों के मूल निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने ट्रैप करते हुए उसे गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पटवारी इतना शातिर निकला कि वह रिश्वत के 2000 रुपये ही खा गया। हालांकि विजिलेंस का कहना है उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं।

More Stories
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नवीन मित्तल को दबोचा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, STF ने गन हाउस के मालिक को किया गिरफ्तार