एक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तराखंड स्थापना दिवस : लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी सहित 10 हस्तियों को मिला गौरव सम्मान पुरस्कार, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार पाकर हुए गदगद

देहरादून: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य का नाम रोशन करने वाले 10 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2022 के लिए अजीत डोभाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल स्व. बिपिन रावत, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार स्व. गिरीश चंद्र तिवारी गिर्दा और साहित्यकार स्व वीरेन डंगवाल को प्रदान किया गया है।

इसी तरह वर्ष 2021 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, पर्यावरणविद् पदूभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी, साहित्यकार रस्किन बांड, पर्वतारोही बछेंद्रीपाल और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि उत्तराखंड के आंदोलन का इतिहास व लोक संस्कृति के विभिन्न आयामों को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button