सचिवालय

TRANSFER : उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 50 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

देहरादून: धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 50 IAS व PCS के तबादले कर दिए हैं। इनमें दो जिलाधिकारी, पांच सीडीओ सहित सचिवालय से लेकर निदेशालय तक के कई अधिकारी शामिल हैं। रीना जोशी को बागेश्वर और सौरभ गहरवार को टिहरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही कई विभागों के निदेशक भी बदल दिए गए हैं।

वरिष्ठ आईएस अधिकारी सचिन कुर्वे से ग्राम्य विकास हटा दिया गया है, उन्हें पर्यटन जैसा अहम विभाग देकर खासा महत्व दिया गया है। लंबे समय से पयर्टन देख रहे दिलीप जावलकर को वित्त की जिम्मेदारी दी गई है। बीवीआरसी पुरूषोत्तम से निदेशक स्तर के जिम्मेदारी हटाकर उन्हें ग्राम्य विकास दिया गया है।

विनोद कुमार सुमन से शहरी विकास, डीएम देहरादून आर राजेश कुमार से स्मार्ट सिटी सीईओ और डीएम यूएसनगर युगल किशोर पंत से एमडी तराई बीज विकास निगम का चार्ज हटा दिया गया है। तीनों अधिकारियों के पास बाकी जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। पहले ही कई विभाग देख रहे रणवीर सिंह चौहान से एमडी सिडकुल और अपर सचिव भाषा हटा दिया गया है।

अपर सचिव सोनिका को अन्य जिम्मेदारियों के साथ स्मार्ट सिटी का सीईओ भी बनाया गया है। जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष को अब अपर सचिव पेयजल और निदेशक पंचायतीराज की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनकी जगह हरिद्वार के सीडीओ सौरभ गहरवार को टिहरी का डीएम बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button