अपराध

ब्रेकिंग : मेरठ से शादी की खरीददारी करके चमोली लौट रहे पांच लोगों का वाहन गहरी खाई में गिरा, पांच की मौत

ऋषिकेश: मेरठ से शादी की खरीददारी कर चमोली लौट रहे पांच लोगों का वाहन तोताघाटी के निकट खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच की मौत की सूचना है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मृतकों को खाई से निकालने में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर रविवार की सुबह एक आल्टो कार कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे तोता घाटी के समीप गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button