अपराध

SSP मणिकांत मिश्रा का एक्शन मोड जारी, हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर : अपराधियों के खिलाफ एसएसपी मणिकांत मिश्रा का एक्शन लगातार जारी है। लोहड़ी की रात हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को रूद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत फाजिलपुर मैहरोला, गिल रिसोर्ट, रामपुर रोड, रुद्रपुर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई गई। मृतक की पहचान मलखान सिंह निवासी वार्ड संख्या 25, प्रीत विहार, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किया जाना प्रकाश में आया।

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। कोशल्या देवी पत्नी मलखान सिंह, निवासी रम्पुरा वार्ड संख्या 22, थाना रुद्रपुर, की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान वीरपाल एवं अमित की संदिग्धता प्रकाश में आई। रविवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रीत विहार शनि मंदिर के पास, रम्पुरा से अमित कोली उर्फ अमिताभ निवासी वार्ड संख्या 22, रम्पुरा, थाना रुद्रपुर, उम्र लगभग 31 वर्ष व वीरपाल निवासी वार्ड संख्या 22, रम्पुरा, गुरुद्वारा रोड, रुद्रपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोहड़ी के दिन शराब व नशे के दौरान आपसी विवाद हो गया था। इसी दौरान वीरपाल द्वारा मलखान सिंह के साथ मारपीट कर डंडे एवं पत्थर से सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों मौके से फरार होकर अपने-अपने घर चले गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button