ऋषिकेश: मेरठ से शादी की खरीददारी कर चमोली लौट रहे पांच लोगों का वाहन तोताघाटी के निकट खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच की मौत की सूचना है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मृतकों को खाई से निकालने में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर रविवार की सुबह एक आल्टो कार कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे तोता घाटी के समीप गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है।

More Stories
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
पालीटेक्निक कालेज में मारपीट करने वाला एक और पुलिसकर्मी निलंबित
Big Breaking: दून पुलिस की दिल्ली में स्ट्राइक, कोकीन सप्लायर गिरफ्तार