एक्सक्लूसिव न्यूज़

दुखदाई घटना:माॅर्निंग वॉक पर जा रहे पुलिसकर्मी को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, कोटद्वार की है घटना

कोटद्वार: गढ़वाल क्षेत्र में गुलदार व भालू के बाद हाथी के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे एक पुलिसकर्मी को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटद्वार में तैनात पुलिसकर्मी विकासनगर देहरादून निवासी मंजीत सिंह अन्य दिनों की भांति सोमवार सुबह अपने साथियों के साथ कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए गया था। 

सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के लिए उन्होंने दौड़ लगानी चाही लेकिन रास्ते में मंजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां पहुंचे हाथी ने मंजीत पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button