अपराध

पूर्व विधायक खानपुर चैंपियन ने थाने में दिखाई दबंगई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, वीडियो बनाकर इंस्पेक्टर पर लगाया शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप

 देहरादून: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को थाने के अंदर दबंगई दिखाने व इंस्पेक्टर का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया है। इंस्पेक्टर ने चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज दिया है। घटना मंगलवार देर रात की है। इंस्पेक्टर डालनवाला कोतवाली नंद किशोर भट्ट के मुताबिक वह रात की ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान एक वाहन आया, जिसे रोककर उन्होंने शीशे नीचे करने को कहा तो चालक कहने लगा कि वह उसे नहीं जानता वह चैंपियन का बेटा है। इसके साथ उसके गनर ने भी इंस्पेक्टर से बदत्तमीजी से बातचीत की।

इसके बाद चैंपियन का बेटा व गनर वहां से चले गए। थोड़ी ही देर में चैंपियन खुद थाने के अंदर पहुंचा और इंस्पेक्टर एनके भट्ट की वीडियो बनाने लगा। साथ ही धमकाया कि वह चार बार विधायक रह चुका है, वह उसे नहीं जानता। गुरुवार को देखना वह क्या करेगा। इंस्पेक्टर भट्ट ने बताया कि पूर्व विधायक ने दबंगई दिखाते हुए सरकारी काम में बाधा डाली वहीं थाने के अंदर आकर वीडियो बनाई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह पहली बार नहीं जब कुंवर प्रणव चैंपियन विवादों में आए हों, इससे पहले भी वह विवादों में आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button