अपराध

हल्द्वानी बवाल पर ताजा अपडेट: कर्फ्यू और इंटरनेट ठप… हिंसा में छह की मौत और 300 से अधिक लोग घायल

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। बनभूलपुरा की तंग गलियों में उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए अंदर घुस रही पुलिस फोर्स उनके ही जाल में फंसती नजर आई। घरों की छतों से पुलिसकर्मियों पर लगातार पथराव होता रहा। बमुश्किल गलियों से बचते-बचाते पुलिसकर्मी किसी तरह मुख्य सड़क पर आ सके। 

हल्द्वानी में बवाल के बाद किसी व्यक्ति की ओर से बनाई गई वीडियो जोकि

इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

जानकारों की मानें तो बनभूलपुरा में भेजी गई पुलिस फोर्स दूसरे जिलों या अन्य थानों से आई थी जिन्हें इस इलाके का अंदाजा तक नहीं था। अधिकारियों के आदेश का पालन पूरा करने के लिए फोर्स अंदर तो घुस गई, लेकिन वह चक्रव्यूह में फंस गई, जिस कारण जान भी सांसत में आ गई। बलभूलपुरा क्षेत्र में आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग के वाहन को देखते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन गन से उपद्रवियों पर पानी की बौछार कर उन्हें रोकने की कोशिश की। मगर, पथराव कम होने की बजाय बढ़ गया।

हल्द्वानी में बवाल के दौरान तैनात पुलिस फोर्स

हिंसा रोकने के लिए सैकड़ों राउंड हुए फायर

मलिक के बगीचे के चारों ओर से पथराव में फंसने के बाद किसी तरह पुलिस फोर्स यहां से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंच सकी। मगर यहां भी बनभूलपुरा थाने को आग के हवाले कर दिया गया था। आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहन को भी उपद्रवियों ने आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की। इस दौरान एके 47, एसएलआर और पिस्टल से पुलिस ने करीब सैकड़ों राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भी पथराव होने पर पैरों में गोली मारी जाने लगी। जानकारी के अनुसार उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस टीम ने 350 राउंड से अधिक बार फायरिंग की। जिसके बाद लोग मौके से इधर उधर होने लगे।

कब क्या हुआ

3:00 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए बनभूलपुरा थाने के पास टीमें जुटने लगी।

4: 23 बजे टीम पुलिस फोर्स के साथ रवाना हुई।

4: 30 बजे टीम मलिक के बगीचे में पहुंची।

4: 40 बजे लोग अतिक्रमण स्थल पर जुटने लगे।

4: 42 पर लोगों ने विरोध शुरू किया।

4: 44 पर लोगों ने पुलिस द्वारा लगाई बैरिकेटिंग हटाना शुरू कर दिया।

4: 51 पर अराजक तत्त्वों ने जेसीबी रोकी।

4: 55 पर हंगामा शुरू हुआ और पत्थर बाजी हुई।

5: 17 बजे अतिक्रमण तोड़न की कार्रवाई शरू की।

5: 20 पर लोगों ने जेसीबी तोड़ी।

5: 24 पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आसू गैस के गोले दागे।

5: 35 पर उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगाई।

5: 54 पर पुलिसकर्मी घायल हुए।

6: 30 बजे उपद्रवियों ने थाना फूंका।

7:00 बजे घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा।

7:30 पर सीएम ने बैठकर कर उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए।

7:48 पर शहर में कर्फ्यू का आदेश जारी हुआ।

7:55 पर उधमसिंह नगर से और फोर्स हल्द्वानी पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button