अपराध

चंपावत में दिल दहलाने वाला हादसा, 14 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

कुमाऊं : सोमवार देर रात चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में सवार 14 बारातियों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चंपावत से करीब 65 किमी दूर इस स्थान पर एक परिवार में शादी थी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर ही है। 13 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।हादसा बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग हुआ। चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती सूखीढांग वाहन दुर्घटना का घायल चालक प्रकाश राम बहुत कुछ बताने की स्थिति में तो नहीं है, लेकिन हादसे की डरावनी तस्वीरों का भाव उसके चेहरे और आंखों पर साफ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि हादसा रात को ही हो गया था, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लग पाई। यदि हादसे के बारे में समय पर पता लग जाता तो कुछ की जान बचाई जा सकती थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button