धर्म संस्कृति

रात को सड़क पर दिखे सेंटा, जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देकर चले गए, अद्भुत दृश्य देख हर कोई हुआ हैरान

देहरादून: क्रिसमस की रात को आईपीएस अफसर अजय सिंह सेंटा क्लॉज की भांति सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान आईपीएस अफसर के साथ उनकी बेटी भी थी। देहरादून के पुलिस कप्तान (एसएसपी) ने सेंटा की ही भांति जरूरतमंदों की मदद की और उनके चेहरे पर खुशी की वजह बने।घंटाघर, दून हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन आदि स्थान पर रात्रि 12 बजे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने अलग अंदाज में क्रिसमस डे मनाया तो उनके इस प्रयास की चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।

रात्रि क्रिसमस डे के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपनी बेटी के साथ शहर के मुख्य स्थानों का भ्रमण किया गया, सर्द मौसम में घंटाघर, दूनअस्पताल व रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर जरूरतमंद व्यक्तियों से बातचीत कर उनको गर्म कंबल वितरित किए।

रात्रि में गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का सहयोग करने वाले कुछ बच्चे मिले उनसे बातचीत कर उनको भी गर्म कंबल व आर्थिक मदद कर काम के साथ साथ पढ़ाई हेतु भी प्रोत्साहित किया। रात्रि में जानवरों को भी बिस्कुट दिए तो जानवर भी सेंटा को देख पीछे पीछे चलने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button