देहरादून: राजधानी की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। वीकेंड पर पर्यटक देहरादून व मसूरी का रुख करते हैं तो यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। क्रिसमस पर शहरवासियों व पर्यटकों को कोई परेशानी न हो इसी बात को ध्यान में रखते हुए देहरादून के कप्तान अजय सिंह घंटों सड़कों पर रहे। पेड़ के खड़े होकर लगातार ट्रैफिक की मानिटरिंग करते रहे। जाम लगने पर तत्काल थानों से फोर्स भेजकर यातायात सुचारु करवाया। यही कारण है कि क्रिसमस पर शहरवासियों व पर्यटकों को जाम से नहीं जूझना पड़ा।

क्रिसमस, मसूरी में विंटर कार्निवाल और नववर्ष को लेकर मसूरी, देहरादून व आसपास के सभी होटल ,रिसार्ट फुल हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते लगातार पर्यटक मसूरी, देहरादून व आसपास के इलाकों में पहुंच रहे हैं। क्रिसमस पर यातायात व्यवस्था के अधिक दबाव के कारण जनपद के सभी अधिकारी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गों पर उपस्थित रहे। एसएसपी अजय सिंह सोमवार शाम छह बजे दिलाराम चौक पर पहुंचे और यातायात की लगातार मानिटरिंग की। यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू के अलावा थानों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का सारा फोर्स ड्यूटी पर लगाया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर रोड पर वाहन अधिक होने के चलते यातायात का दबाव रहा, लेकिन लंबे जाम की बात सामने नहीं आई। सभी होटल व रिसार्ट संचालकों से कहा गया है कि वह आगंतुकों के वाहन अपनी पार्किंग में पार्क करेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह सड़क किनारे कोई वाहन न लगने दें। यदि कोई वाहन चालक गलत ढंग से वाहन पार्क करता है तो उसे तत्काल उठा लिया जाएगा।


More Stories
20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 को मिला विशेष सम्मान
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई