देहरादून: रजिस्ट्री घोटाले में नामजद सहारनपुर के कुंवरपाल सिंह उर्फ केपी सिंह की मौत के बाद अब बागडोर उसकी पत्नी व बेटों ने संभाल ली है। वर्षों पहले मल्हान ग्रांट में जिस जमीन के फर्जी दस्तावेज केपी सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनाए थे अब उस जमीन पर कब्जा करने के लिए उसकी पत्नी, दो बेटे व 10 लोग अन्य पहुंच गए। आरोपियों ने जमीन पर जेसीबी चलाकर तारबाड़ तोड़ दी। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 12 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में अशोक गोयल निवासी न्यू फ्रेंड्स कालोनी दिल्ली ने तहरीर दी कि उनकी मौजा मल्हान ग्रांट तहसील विकासनगर में जमीन है। राजस्व अभिलेखों में जमीन उनके नाम दर्ज है। जमीन पर वह खेतीबाड़ी करते हैं। उनके चाचा संदीप गोयल मृत्यु से पूर्व लंबे समय तक क्रानिक सिजोफ्रेनिया गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनकी इस अवस्था का फायदा उठाते हुए प्रफुल्ल शर्मा एवं कुंवरपाल सिंह ने षड़यंत्र रचकर उन्हें अपने प्रभाव में लेकर फर्जी कूटरचित दस्तावेज बना दिए।शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपाल सिंह के बेटे अभिनव सिंह व अभय सिंह, पत्नी पूनम चौधरी, प्रफुल्ल शर्मा सहित अन्य ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके चाचा संदीप गोयल की जमीन पर अवैध रूप से अपना हक जताते हुए कब्जा करने का प्रयास किया।
आरोपियों ने उनके चाचा की जमीन के साथ लगती उनकी जमीन को भी खुर्द बुर्द कर रहे हैं। जमीन की सुरक्षा के लिए उन्होंने तारबाड़ लगाई हुई है, जिसे आरोपियों ने 12 जुलाई को तोड़ दिया और रोकने पर उन्हें व उनके कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।
इनके विरुद्ध किया गया मुकदमा
- प्रफुल्ल शर्मा निवासी एकता विहार सहस्त्रधारा रोड रायपुर
- अभिनव सिंह, अभय सिंह पुत्र केपी सिंह व पूनम चौधरी पत्नी केपी सिंह तीनों निवासी मोहल्ला सुजातपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेशा
- रईस अहमद निवासी क्लेमेनटाउन- मंजर आलम निवासी क्लेमेनटाउन
- नरेश राणा निवासी मेघवाल कालोनी नयागांव- हरेंद्र नेगी निवासी रतनपुर नयागांव
- मनोज बुटोला निवासी रतनपुर- विजय सिंह नेगी निवासी रजनपुर नयागांव
- उम्मेद सिंह नेगी निवासी रतनपुर नयागांव- रविंदर सिंह निवासी मल्हान पटेलनगर

More Stories
मां ने नाबालिग बेटी का 1.50 लाख में किया सौदा, लेनदेन को लेकर हुआ विवाद तो हुआ उठा पर्दा
पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम पर ED का शिकंजा, 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क
शिक्षिका सृष्टि हत्याकांड: सचिवालय में कार्यरत पति और ननद गिरफ्तार