अपराध

सोशल मीडिया पर नाबालिग की पहचान उजागर करना पड़ा भारी, SSP के निर्देश पर मुकदमा

देहरादून: लाइक व कमेंट पाने के लिए कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर नाबालिग की पहचान उजागर करना व पोस्ट को फारवर्ड करना महंगा पड़ गया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर ऐसे लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि 30 सितम्बर को नाबालिक पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जिला कारागार सुद्धोवाला में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है ।
उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर इस प्रकरण से संबंधित पीड़ित नाबालिक की फोटो, वीडियो उसकी पहचान सहित प्रसारित की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ पोक्सो एक्ट व बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में तत्काल उक्त सभी व्यक्तियों जिनके द्वारा सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर की गई थी उन सबके विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर विवेचक द्वारा की ओर से पोक्सो एक्ट व बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पहचान उजागर करना दंडनीय अपराध

एसएसपी देहरादून अजय सिंह।

बाल अपराध व महिला संबंधित अपराध, विशेष कर पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुदकमे अति संवेदनशील प्रवृत्ति के अपराध हैं। जिस पर विशेष कानून द्वारा पीड़िता की पहचान किसी भी तरीके से सार्वजनिक या सोशल मीडिया के माध्यम से करना या प्रसारित/प्रचारित कराया जाना दंडनीय अपराध है। जो लोग ऋषिकेश प्रकरण के पोस्ट को फॉरवर्ड या शेयर कर रहे हैं वह तत्काल उसको डिलीट करें, अन्यथा ऐसे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
– अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button