देश विदेश

केदारनाथ मार्ग पर फाटा के निकट भूस्खलन, चार लोग हुए दफन, शव बरामद

रुद्रप्रयाग: भारी बारिश के बीच एक बार फिर केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा आ गई। यहां भूस्खलन होने के कारण चार लोग दब गए। SDRF की टीम ने मलबे से शव बरामद कर लिए हैं। गुरुवार देर रात डेढ़ बजे SDRF को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि फाटा के निकट भूस्खलन आने से चार लोग बाद गए हैं।

सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया और शवों को मलवे से बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंचने के लिए एसडीआरएफ को दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। सबसे बड़ी बात यह है कि रास्ता खराब होने के कारण वहां जेसीबी भी नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण SDRF ने खुद ही खुदाई शुरू कर दी।

मृतकों का विवरण

  1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  2. पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  3. किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  4. चीकू बूरा पुत्र श्री खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button