अपराध

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत, ढकरानी से जा रहे थे भगवानपुर

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने भाई के घर ढकरानी विकासनगर से भगवानपुर हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में वह हादसे के शिकार हो गए। पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त सिपाही संजीव कुमार मूल रूप से भगवानपुर हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्ष 2012 में सिपाही पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे।

बताया जा रहा है कि संजीव कुमार के भाई ढकरानी में रहते हैँ, ऐसे में वह अपने भाई के घर गए हुए थे। गुरुवार को वह भाई के घर से अपने घर भगवानपुर जा रहे थे कि हरबर्टपुर विकास नगर में वह दुर्घटना में घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने दिवंगत संजीव कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

इससे पहले बीती मंगलवार को तीन धारा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से सिपाही तनुज सिंह रावत निवासी पलेठी, पोस्ट पलेठी, थाना नंदप्रयाग, जनपद चमोली का निधन हो गया था। वह वर्ष 2023 में सिपाही पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में नियुक्त थे। तनुज 07-04-2025 से अवकाश पर थे तथा 08-04-25 को तीन धारा क्षेत्र में पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button